विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

तीसरी लहर (Third wave) की आशंका के बीच देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला देखा जा रहा है. रोजाना 40 हजार के ऊपर मामले भी सामने आ रहे हैं. आंकड़ों की बात करें तो रविवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 42,766 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देशभर में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गई है. देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हुई है. अब तक देशभर में कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है.  भारत में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.62 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 72 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट भी 2.45 फीसदी दर्ज की गई है. अब तक देशभर में कुल 68.46 करोड़ खुराक टीके लोगों को दिए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र की बात करें तो रविवार को यहां कोविड-19 के 4,057 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,86,174 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,774 हो गयी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, India Coronavirus Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com