विज्ञापन
6 years ago

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 38,772 नए मामले दर्ज किए जाने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 94.31 लाख पहुंच गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में 443 मरीज़ों की कोरोना के चलते मौत हुई है. देश में अब तक 1,37,139 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 45,333 लोग ठीक हुए हैं. इसी के साथ अब तक देश में कुल ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 88.47 लाख हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com