विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. आज कोरोना के मामले घटकर 40,000 नीचे आ गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 37,566 नए COVID-19 केस दर्ज हुए. 100 दिन से ज्यादा वक्त के बाद इतने कम नए केस सामने आए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 907 मरीजों की घातक वायरस के चलते मौत हुई है. 

देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है. देश में फिलहाल संक्रमण के कुल 3,03,16,897 मामले आ चुके हैं. वहीं, 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई है. 

देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5,52,659 रह गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 56,994 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 2 करोड़ 93 लाख से ज्यादा (2,93,66,601) वायरस को हराने में कामयाब रहे हैं.  लगातार 46वें दिन नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com