विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 39,361 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,14,11,262 हो गई. वहीं, 35 दिन बाद नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर तीन प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 416 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,20,967 हो गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,189 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,977 बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,74,44,011 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 11,54,444 नमूनों की जांच रविवार को की गई. देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 3.41 प्रतिशत है. नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.31 प्रतिशत है. अभी तक कुल 3,05,79,106 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है.


Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com