विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 11,394 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,446 कम हैं तथा कोविड-19 के कारण 68 लोगों की मौत हुई जिनमें से 28 लोगों की मौत पुणे मंडल में हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या गुरुवार को आए मामलों से 1,412 कम रही. महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 77,94,034 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,43,008 है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कुल 21,677 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिससे इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 75,13,436 हो गयी है तथा राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,33,655 है. विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में शनिवार को ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला नहीं आया. पुणे शहर में संक्रमण के 1,494 मामले आए. इसके बाद नागपुर में 764, पिंपरी-चिंचवड़ में 778 और मुंबई में 643 मामले आए.

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.4 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत दर्ज की गयी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ें इस प्रकार हैं : नए मामले 77,94,034, मृतकों की कुल संख्या 1,43,008, उपचाराधीन मामले 1,33,655, जांच के नमूनों की कुल संख्या 7,54,10,043 रही.

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases, COVID-19 Deaths, Covid 19 Cases, Coronavirus Cases In India, Covid 19 Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com