Coronavirus India News: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 11,439 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 1,306 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि कोरोना से जंग को लेकर देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन का पहला चरण मंगलवार को पूरा हो गया, जिसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 20 अप्रैल तक हर जिले, कस्बे और थाने को जांचा-परखा जाएगा. 20 अप्रैल के बाद से कुछ गतिविधियों की सशर्त अनुमति दी सकती है.
सेना का एक डॉक्टर निकला कोरोना संक्रमित
दिल्ली में सेना का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह डॉक्टर जिसके जिसके-जिसके संपर्क में आया है प्रोटोकॉल के तहत सबको क्वारंटीन कर दिया गया है. डॉक्टर जिस ब्लॉक में रहता है उसे सेनेटाइज किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर का ऑफिस और घर लॉकडाउन कर दिया गया है. लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का ये डॉक्टर विदेश नहीं गया है, लेकिन आर्मी के मानेसर और नरेला के क्वारंटीन सेंटर में गया है. डॉक्टर को इलाज के सेना के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दुनियाभर में कोरोना से 1,20,000 से ज्यादा मौतें
दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. चीन (China COVID-19) के वुहान शहर से फैले इस वायरस से 180 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं. सभी देशों की बात करें तो इस खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से मंगलवार को दुनिया भर में मृतकों की संख्या 1,20,000 से अधिक हो गयी. यह जानकारी एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े से मिली है. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में चीन में इसका पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से अब तक 1,20,013 लोगों की मौत हो चुकी है. सिर्फ यूरोप में 81,474 लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी पर आधारित हैं.
भारतीय चमगादड़ों में मिला कोरोना
कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय अनुसंधानकर्ताओं को केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चमगादड़ों की दो प्रजातियों में अलग तरह के कोरोना वायरस – ‘‘बैट कोरोना वायरस (बैट कोव)'' की मौजूदगी मिली है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुआ है. पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में वैज्ञानिक और इस अध्ययन की मुख्य लेखिका डॉ प्रज्ञा डी यादव ने कहा कि इस बात का कोई साक्ष्य या शोध नहीं है जो यह दावा करता हो कि यह बैट कोरोना वायरस मनुष्यों में बीमारी का कारण बन सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं