Coronavirus Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 48,513 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई. महज दो दिन पहले ही यह आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंचा था. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई है. देश में संक्रमण की चपेट में आए 5,09,447 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 64.51 प्रतिशत हुई है. संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. यह लगातार सातवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. आईसीएमआर के अनुसार 28 जुलाई तक 1,77,43,740 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 4,08,855 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus