Coronavirus India Updates: देश में कोरोना वायरस में नए मामलों में एक बार फिर तेजी दिखी है. पिछले कुछ समय से रोजाना 6 हजार के आसपास आ रहे नए मामले आज 9 हजार के स्तर को पार गए. देशभर में पिछले 24 घंटों में 9,195 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं. बीते 24 घंटे में 302 मरीजों की संक्रमण के चलते जान चली गई. महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. दूसरी ओर, कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले में भी बढ़ रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन के 781 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं जबकि 241 मरीज़ ठीक हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही है, जिससे एक्टिव केस बढ़े हैं. भारत में फिलहाल 77,002 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है. वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 7,347 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,51,292 लोग संक्रमण मुक्त होने में कामयाब हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus