कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते लागू लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाने को लेकर हो रही चर्चा के बीच मंत्रियों के एक समूह (GOM) ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 4 हफ्ते तक और बंद रखने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही, इस दौरान, धार्मिक आयोजनों या धार्मिक गतिविधियों पर लगी रोक को भी जारी रखने की सिफारिश की है. सूत्रों ने कहा कि ये इस बात का संकेत हो सकता है कि सरकार लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करेगी. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 24 मार्च मध्यरात्रि से देश में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी.
तीन हफ्ते के लिए मौजूदा लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है. हालांकि, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए कुछ राज्यों की ओर से लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने की मांग की गई है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार राज्यों के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा था कि "देशहित" में सही समय पर फैसला लिया जाएगा.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सूत्रों ने कहा, "कोरोनावायरस मुद्दे पर मंगलवार को हुई अपनी चौथी बैठक में मंत्रियों ने सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू बंदी को बढ़ाने की सिफारिश की है. गर्मियों की छुट्टी आमतौर पर मई के मध्य से शुरू हो जाती है." इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक केंद्र जैसी उन जगहों पर कड़ी निगरानी रखने की वकालत की है, जहां ज्यादा संख्या में लोग एकत्र होते हैं. ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाने की भी सिफारिश की गई है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया है कि धार्मिक केंद्र और शैक्षणिक संस्थानों के साथ शॉपिंग मॉल्स को भी कम से कम 4 हफ्तों के लिए सामान्य रूप से काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं.
भारत में कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 124 लोगों की मौत हो चुकी है और 4789 लोग इससे संक्रमित हैं. हर दिन कोरोना के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 508 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है. राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं