विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से पीड़ित लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. केरल में एक ही परिवार के 5 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके साथ ही भारत में मरीजों की कुल संख्या 39 पहुंच गई है. नए मरीज़ों में 2 लद्दाख और एक तमिलनाडु का है. लद्दाख के दोनों मरीज़ हाल ही में ईरान से लौटे थे जबकि तमिलनाडु का मरीज़ पिछले दिनों ओमान से वापस भारत आया.  पंजाब के अमृतसर में कोरोना (Coronavirus) के 2 संदिग्ध मामलों का पता चला है. दोनों मरीज़ों को स्थानीय अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. लेकिन हम स्पष्ट कर रहे हैं कि अमृतसर के ये दोनों मामले संदिग्ध हैं. दोनों मरीज़ों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है. पुष्टि के लिए आगे जांच होनी है. एहतियातन इन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. बढ़ते मामलों के मद्देनज़र वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम फ़िलहाल रोक दिया गया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस पर उड़ती अफ़वाहों को दरकिनार करने और एहतियाती उपाय करने की अपील की है. असम में हाई अलर्ट है, क्योंकि पड़ोसी देश भूटान में एक अमेरिका से आए सैलानी में कोरोना पाया गया है. जो असम में भी 10 दिन तक था, लिहाज़ा उसके संपर्क में आए 127 लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. 

Coronavirus In India Update-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Live Update, Coronavirus, Coronavirus In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com