विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2020

Coronavirus: भारतीय विमानन क्षेत्र में खतरे में पड़ सकती हैं 29 लाख नौकरियां

एक वैश्विक विमानन संघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र और उस पर निर्भर उद्योगों में 29 लाख नौकरियों के जोखिम में पड़ने की आशंका है.

Coronavirus: भारतीय विमानन क्षेत्र में खतरे में पड़ सकती हैं 29 लाख नौकरियां
कोरोना की वजह से भारतीय विमानन क्षेत्र में लाखों नौकरियां खतरे में हैं. (फाइल फोटो)
  • कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था पर संकट
  • खतरे में भारतीय विमानन क्षेत्र की नौकरियां
  • देश में कोरोना के मामले 23 हजार के पार
नई दिल्ली:

एक वैश्विक विमानन संघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र और उस पर निर्भर उद्योगों में 29 लाख नौकरियों के जोखिम में पड़ने की आशंका है. कोरोनावायरस संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान तीन मई तक पूरे देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं निलंबित हैं. अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) ने कहा कि उसके ताजा अनुमानों के मुताबिक एशिया प्रशांत क्षेत्र में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही भारत इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

संस्था ने कहा कि महामारी और लॉकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों को काफी प्रभावित किया है, जिसमें सबसे अधिक असर विमानन और पर्यटन पर पड़ा है. आईएटीए ने भारत के बारे में कहा कि महामारी के चलते देश के विमानन क्षेत्र और उस पर निर्भर उद्योगों में 29,32,900 नौकरियों के खतरे में पड़ने की आशंका है.

संघ ने कहा कि भारतीय बाजार से परिचालन करने वाली विमानन कंपनियों के राजस्व में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक का असर होगा और 2019 की तुलना में यात्री आय में कमी होगी. आईएटीए करीब 290 विमानन कंपनियों का समूह है, जिसमें एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो और स्पाइसजेट शामिल हैं.

VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India, Jobs In India, Indian Aviation Sector, Covid 19 Jobs, Coronavirus, COVID 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com