देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक हुई. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि कोरोना (VK Paul On Corona Virus) का एक नया आउटब्रेक सामने आया है. ऐसा मुमकिन है कि इस बार का आउटब्रेक नए वेरिएंट JN.1 की वजह से हो. इसके साथ ही वीके पॉल ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है. हालांकि इस वायरस में फैलने की क्षमता है लेकिन बीमारी काफी माइल्ड है.
ये भी पढ़ें-"घबराएं नहीं, सतर्क रहें": नए कोरोना वेरिएंट से निपटने के लिए ऐसी है देश की तैयारी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दो हफ्ते में कोरोना से 16 मौतें-वीके पॉल
डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट से गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है. देशभर में वायरस संक्रमण के करीब 2300 एक्टिव मामले हैं. मंगलवार को कोरोना वायरस के 519 मामले दर्ज किए गए थे. इसके पहले 10 दिनों में करीब 110 नए मामले सामने आए थे. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना के जो भी मामले फिलहाल सामने आए हैं, उनमें 91 - 92% लोग घरों में ही इलाज करवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्तों में कोरोना से 16 मौतें हुई हैं, इनमें सीरियस कॉमोर्बिडिटी थीं.
देश को सजग रहने की जरूरत-वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि कोरोना वायरस अभी तक खत्म नहीं हुआ है, इसीलिए देश को सजग रहना होगा. उन्होंने कहा कि भले ही इसका स्वरूप माइल्ड ही रहे और हमारी लाइवहुड पर इसका असर न पड़े, लेकिन फिर भी तैयारी पूरी होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से सर्विलांस बढ़ा दी गई है. जीनोम सीक्वेंसिंग भी बढ़ाई जा रही है. वायरस संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है. बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का पहला मामला लक्षेमबर्ग में सामने आया था. अगस्त से अब तक 36 से 40 देशों में अब तक इस वेरिएंट की मौजूदगी दर्ज की गई है.
कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक
कोरोना के नए मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की. बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एब एक दूसरे के साथ मिलकर सरकार के दृष्टिकोण के हिसाब से काम करने का समय आ गया है. बिना घबराए पूरी तरह से सतर्कता बरतने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहेंगे NDA के सांसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं