भारत में कोरोनावायरस (Covid-19) के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. अब हर रोज 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस (Coronavirus new cases) सामने आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 803 मरीजों की मौत हुई. देश में COVID-19 के कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 18.55 लाख के पार हो चुका है. मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं. वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई हैं.
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 8968, आंध्र प्रदेश में 7822, तमिलनाडु में 5609, कर्नाटक में 4752 और उत्तर प्रदेश में 4441 मामले सामने आए हैं. वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में 266, तमिलनाडु में 109, कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 53 लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें, देश में जनवरी के अंत में केरल में पहला मामला सामने आने के बाद अबतक कुल मरीजों की संख्या 18,55,745 हो चुकी है. इस बीमारी से अबतक 38,938 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इस वायरस से अब तक 12,30,509 लोग ठीक भी हो चुके हैं. देश का रिकवरी रेट 66.30% चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं