विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

कोरोना का खतरा बरकरार: पिछले 24 घंटे में 1200 से ज्यादा नए मामले, कर्नाटक और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

कोरोना का खतरा बरकरार: पिछले 24 घंटे में 1200 से ज्यादा नए मामले, कर्नाटक और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत
देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
नई दिल्ली:

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,249 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,00,667 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,927 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक और गुजरात में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत भी हुई है, जिसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई. भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.19 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.14 प्रतिशत है.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 7,927 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. देश में अभी कोविड-19 संबंधी 92.07 करोड़ जांच की गई है, जिनमें से 1,05,316 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. अभी तक कुल 4,41,61,922 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Update, Corona Cases In India, Latest Corona Updates, Corona Virus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com