दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद मंत्री पद से तुरंत हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि पिछले आठ महीनों से जेल में बंद सत्येन्द्र जैन मंत्री पद पर बने हुए हैं. क्या अरविंद केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद मंत्री बनाने योग्य सक्षम विधायक नही हैं या उन्हें दूसरे विधायकों पर विश्वास नहीं है? दूसरी तरफ अनिल चौधरी के बयान के विपरीत उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि, मोदी सरकार चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है.
जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि, ''कांग्रेस का हमेशा से मानना रहा है कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं मोदी सरकार के तहत राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का साधन बन गई हैं. इन संस्थानों ने अपनी व्यावसायिकता खो दी है. चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अनिल चौधरी ने कहा है कि, दिल्ली विधानसभा में 70 में से 63 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं फिर भी जेल में बैठे सत्येन्द्र जैन और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है. आखिर दिल्ली सरकार चार मंत्रियों के भरोसे कैसे चल रही है.
अनिल चौधरी ने कहा कि यह भी आश्चर्यजनक है कि पिछले नौ वर्षों से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं परंतु उनके पास कोई मंत्रालय नहीं है. क्या वे इसलिए मंत्री पद नहीं लेते क्योंकि दिल्ली सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मास्टर माइंड होने के बावजूद अपने घोटालों से अलग होने को साबित कर सकें?
उन्होंने कहा कि यह पूरी दिल्ली जानती है कि शराब घोटाले के मास्टर माइंड अरविंद केजरीवाल हैं जिसके लिए उनके पीए से सीबीआई ने पूछताछ भी की है. उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि सीबीआई केजरीवाल की शराब घोटाले में संलिप्तता के सबूत होने के बावजूद उनसे पूछताछ नहीं कर रही है. इसमें भाजपा और केजरीवाल की कोई साजिश तो नहीं?
अनिल चौधरी ने कहा कि शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा जिन 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई उनमें प्रमुख मनीष सिसोदिया हैं, जिनके साथ अधिकारी और शराब कारोबारी भी शामिल हैं. आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार नेता एक-एक करके जेल में पहुंच रहे हैं क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचार करके केजरीवाल की इच्छाओं की पूर्ति की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं