विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने से गरीब के बच्चों को कैसे मिलेगा लाभ : कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण से छेड़छाड़ कर रही है.

Also Read in
क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने से गरीब के बच्चों को कैसे मिलेगा लाभ : कांग्रेस
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने कहा है कि इस सीमा को बढ़ाते रहने से कहीं ऐसा न हो जाए कि इस वर्ग के गरीबों बच्चे आरक्षण लाभ से वंचित रह जाएं. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओबीसी श्रेणी में क्रीमी लेयर की सीमा को सालाना 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने को मंजूरी दी है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि क्रीमी लेयर के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में जो परिकल्पना की थी उसका लक्ष्य था कि जो सबसे गरीब हैं, जो सबसे जरूरतमंद हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और जो सबसे ज्यादा पिछड़े हैं, उनको आरक्षण का लाभ मिले.

यह भी पढ़ें: क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने का फैसला सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण : अमित शाह

उन्होंने कहा, 'एक तरफ आप कह रहे हैं कि हम आरक्षण के भीतर आरक्षण करना चाहते हैं और दूसरी तरफ आप क्रीमी लेयर को 8 लाख रुपये सालाना कर रहे हैं. ये किस प्रकार की विडंबना है? क्या ये साबित नहीं करता कि बीजेपी केवल आरक्षण से छेड़छाड़ कर रही है. जो सही मायनों में पिछड़े और गरीब हैं आप अगर क्रीमी लेयर की सीमा को बढ़ाते जाएंगे, तो इस वर्ग के गरीबों के बच्चों को आरक्षण का लाभ कैसे मिलेगा?

VIDEO: केंद्रीय कैबिनेट ने क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाया
सुरजेवाला ने कहा, 'इस बात पर प्रधानमंत्री को और उनके मंत्रिमंडल को गंभीरता से मंथन करने की जरूरत है.' उन्होंने कहा कि जहां तक आरक्षण के भीतर आरक्षण की बात है, कांग्रेस संबंधित अध्यादेश का गंभीरता से अध्ययन करने के बाद उस पर टिप्पणी करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OBC, Creamy Layer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com