विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2023

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया का संबोधन, तीन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन बृहस्पतिवार को यहां आरंभ हो गया. पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे.

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया का संबोधन, तीन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा तथा तीन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन बृहस्पतिवार को यहां आरंभ हो गया. पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे.

कांग्रेस के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी दिया गया जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित और सुरक्षित किया जाना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Sonia Gandhi, Congress Plenary Meet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com