जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता फैकल्टी और आधारभूत ढांचे की कमी के कारण रद्द की गई थी इस मेडिकल कॉलेज में पहले बैच में 50 में से 42 छात्र मुस्लिम थे, जिससे हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि इस कॉलेज को सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है