दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित बदसलुकी से नाराज कांग्रेस के सारे लोकसभा सांसद गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे संसद पहुंचेंगे. जहां वे 10 बजे के करीब लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे और बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत करेंगे. दरअसल, नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ से नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को लगातर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया. ऐसे में विधि व्यावस्था को सामान्य करने के मकसद से पुलिस ने कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले लिया.
पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
इधर, पूरे मामले कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है. घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्वरित और उचित कार्रवाई की मांग की
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे, हरीश चौधरी, प्रणव झा और चल्ला वामशी रेड्डी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पार्टी मुख्यालय में प्रवेश कर नेताओं के साथ बदसलूकी की. पुलिस की तरफ से बिना उकसावे के कार्रवाई की गयी. शिकायत में लिखा गया कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस कानून के शासन और हमारे संविधान को शर्मसार करने वाले अपराधियों के खिलाफ त्वरित और उचित कार्रवाई करेगी.
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने ट्वीट किया दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए, कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ की गई बर्बरता निंदनीय है, इसके खिलाफ थाना तुगलक रोड में शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें -
कर्नाटक : 4 किसानों ने कीटनाशक खाकर की सुसाइड की कोशिश, BJP विधायक पर परेशान करने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं