उत्तर कर्नाटक के हावेरी में कुछ किसानों के परिवार के 4 लोगों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इनका आरोप है कि बीजेपी विधायक उनसे जमीन में हिस्सा मांगकर परेशान कर रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन उन चार लोगों पर ही, जिन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी.
वहीं इस मामले पर हावेरी के पुलिस अधीक्षक हनुमंत राय का कहना है कि मौका ए वारदात पर जो लोग मौजूद थे, उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है. तीन-चार लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की. उनके खिलाफ हमने मामला दर्ज कर लिया है. जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीजेपी विधायक नेहरू ओलेकर ने कहा कि हमें किसी की जमीन की जरूरत नहीं है. हम लोगों की भलाई के लिए जमीन चाहते हैं.
वहीं लोग सवाल उठा रहे हैं कि अलग-अलग किसान बगैर किसी वजह के खुदकुशी की कोशिश क्यों करेंगे. वहीं यह भी आरोप लग रहा है कि पुलिस काफी दबाव में है. हालांकि, आरोप दोनों ही ओर से इस मामले में एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं. ऐसे में देखना है कि पुलिस कब अपनी जांच पूरी कर किसी नतीजे पर पहुंचती है.
ये भी पढ़ें-
* जल्द आएगा 5G, कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम नीलामी को दी मंजूरी; 4G से 10 गुना ज्यादा फास्ट होगी सर्विस
* "हमें नहीं पता कहां का है"- हिरासत में पिटाई के आरोपों के बीच 'रिटर्न गिफ्ट' वीडियो पर बोली यूपी पुलिस
* 104 घंटों तक बोरवेल में फंसी रही राहुल की जिंदगी, 500 बचावकर्मियों की मदद से जीत ली 'जंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं