विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

कांग्रेस के नेता का विवादित बयान- राहुल के पूर्वजों के बारे में सब जानते हैं, लेकिन पीएम मोदी के पिता कौन है कोई नहीं जानता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता विलासराव मुत्तेमवार (Vilasrao Muttemwar) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है.

कांग्रेस के नेता का विवादित बयान- राहुल के पूर्वजों के बारे में सब जानते हैं, लेकिन पीएम मोदी के पिता कौन है कोई नहीं जानता
कांग्रेस के नेता विलासराव मुत्तेमवार ने पीएम मोदी के लेकर दिया विवादित बयान.
  • पीएम मोदी को लेकर कांग्रेसी नेता का विवादित बयान
  • बोले- PM मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता
  • कांग्रेस के नेता विलासराव मुत्तेमवार ने कही यह बात
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता विलासराव मुत्तेमवार (Vilasrao Muttemwar) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया राहुल की पीढ़ियों के बारे में जानती है, लेकिन कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में नहीं जानता. लेकिन फिर भी वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से हिसाब मांग रहे हैं. यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी पर किसी कांग्रेसी नेता ने निजी हमला किया हो. इससे पहले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राज बब्बर (Raj Babbar) ने भी एक विवादित बयान दिया था. अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना कर दी थी. 

राज बब्बर का विवादित बयान, 'PM मोदी की मां की उम्र से की रुपये के गिरने की तुलना'

राज बब्बर ने कहा था, 'प्रधानमंत्री महोदय, आपने तो तब इज्जत से उनका नाम नहीं लिया था, लेकिन हमारी परंपरा यह नहीं कहती. हम तो यह कहना चाहेंगे कि आज रुपया गिरकर आपकी पूजनीय माताजी की उम्र के करीब पहुंचना शुरू हो गया है.'  राज बब्बर के अलावा कांग्रेसी नेता सीपी जोशी ने भी बीते दिनों पीएम मोदी और उमा भारती की जाति-धर्म पर सवाल उठाए थे.

पीएम मोदी की जाति को लेकर दिए बयान पर कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब 

उन्होंने कहा था कि 'उमा भारती एक लोधी हैं और वह हिंदू धर्म के बारे में बात करती हैं, मोदी जी हिंदू धर्म पर बात करते हैं. केवल ब्राह्मण हैं, जो इस बारे में बात नहीं करते. देश को गुमराह किया जा रहा है. धर्म और शासन दोनों अलग-अलग चीजें हैं. हर किसी को अपना धर्म मानने का अधिकार है.'

...तो राहुल गांधी 1 घंटे के भीतर सीपी जोशी को कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त कर दें

राज बब्बर और सीपी जोशी के इन बयानों पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और मांग की थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इसके लिए माफी मांगें. 

VIDEO: सीपी जोशी ने पहले पूछी PM की जाति, अब बैकफुट पर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vilasrao Muttemwar, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com