विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2014

भाजपा सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी, कांग्रेस है सांप्रदायिक : राजनाथ सिंह

भाजपा सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी, कांग्रेस है सांप्रदायिक : राजनाथ सिंह
फाइल फोटो
भुवनेश्वर:

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 'सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष' पार्टी है, जबकि कांग्रेस को उन्होंने देश की 'सबसे बड़ी सांप्रदायिक' पार्टी करार दिया।

राजनाथ ने कहा, 'भाजपा सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है क्योंकि यह इंसाफ और इंसानियत में भरोसा करती है। कांग्रेस सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है क्योंकि यह सांप्रदायिक कार्ड खेलती है।'

यह बात उन्होंने भगवा पार्टी के बारे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की हालिया टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। पटनायक ने हाल में भाजपा को सांप्रदायिक करार दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी, सांप्रदायिक पार्टी, कांग्रेस, ओडिशा, Rajnath Singh, Bhartiya Janata Party, Communal Party, Congress