नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों और नीति को लेकर चर्चा की गई. सूत्रों का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आलाकमान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन या आगे किसी भी कदम के बारे में कोई भी निर्णय प्रदेश इकाई की बातों पर विचार करते हुए करेगा.
पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा कई अन्य नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद वडिंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेतृत्व की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने विचार अपने तरीके से रखें. बातचीत मुख्य रूप से इसको लेकर ही हुई कि हमें कैसी रणनीति रखनी है, किस प्रकार के मुद्दों को लेकर हमें आगे जाना है, कैसे अगले छह महीनों में तैयारी करनी है और कैसे कार्यकर्ता को मजबूत करना है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं के साथ अब तक गठबंधन या सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं की है. ‘आप' से गठबंधन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने विचार रखे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का होगा.
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘आलाकमान राज्य के नेताओं की बातों पर गौर करते हुए गठबंधन के बारे में कोई फैसला करेगा. नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा.'' कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नेता ‘आप' के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं. ये दोनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के घटक हैं.
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर ‘आप' ने पंजाब में सरकार बनाई थी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब में आठ सीट मिली थीं. शिरोमणि अकाली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो-दो एवं ‘आप' को एक-एक सीट हासिल हुई थीं. राज्य में लोकसभा की कुल 13 सीट हैं.
ये भी पढ़ें:-
बिहार : JDU प्रमुख ललन सिंह देंगे इस्तीफा? खबरों को लेकर शुरू हुई राजनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं