कौन-सी बात कहां, कैसे कही जाती है? ये सलीका हो, तो हर बात सुनी जाती है. राजनीति करने वाले लोग काश इसका मोल समझ पाते. अब तो बातें ऐसे कही जाती हैं मानो राजनैतिक विरोधी नहीं दुश्मन के खिलाफ खड़े हैं. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल पर ऐसे ही आरोप लगते रहे हैं. कुछ मामलों में तो मुकदमे तक भी दर्ज हुए. इस मीडिया सेल से जुड़े लोगों को जेल भी जाना पड़ा. राजनीति में विरोध के नाम पर गाली गलौज की नई पंरपरा शुरू कर दी गई है. ताजा विवाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर है. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने उनके माता पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनका नाम लिए बगैर उन्हें गालियां दी गई है. वो भी सोशल मीडिया में. विडंबना ये है कि इस पर माफी मांगने के बदले वो अपनी बात पर अड़े हैं.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी की अभद्र टिप्पणी के बाद बीजेपी के नेता गुस्से में हैं. खुद पाठक ने इस मामले में अखिलेश यादव से माफी की मांग की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से पूछा कि क्या दिवंगत माता पिता के बारे में आपके लोग यही भाव रखते हैं. डिप्टी सीएम पाठक ने अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव से भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने डिंपल से पूछा है क्या आप ऐसी महिला विरोधी सोच को स्वीकार करती हैं. पाठक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अखिलेश यादव पर ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी के कई विधायकों, सांसदों और संगठन से जुड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी के सोशल मिडिया सेल वालों की आलोचना की है. बीजेपी के नेता आंनद द्विवेदी ने इस मामले में लखनऊ पुलिस से मीडिया सेल से जुड़े लोगों पर मुक़दमा दर्ज करने की मांग की है. मामले की जांच करने के बाद हजरतगंज थाने में FIR हो गई है.
विवाद की शुरूआत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान के बाद हुई. पाठक ने कहा था कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही गुंडागर्दी है. इसके बाद पार्टी के मीडिया सेल की तरफ से पाठक के डीएनए के बारे में विवादित पोस्ट किया गया. डिप्टी सीएम पाठक से अपना डीएनए टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई. समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता राम गोपाल यादव के सेना के अफसरों पर दिए बयान के बाद पाठक का बयान आया था. यादव ने सेना के अफसरों के बारे में जातिसूचक टिप्पणी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं