विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2025

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग

कॉमेडियन को मद्रास हाई कोर्ट ने 1 अप्रैल को अंतरिम अग्रिम जमानत दी. अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी है. कुणाल कामरा ने तमिलनाडु में अपने निवास का हवाला देते हुए अंतरराज्यीय जमानत मांगी थी.

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग
कुणाल कामरा शनिवार को भी मुंबई की खार पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए...
मुंबई:

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध करने के लिए बॉम्‍बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले कुणाल कामरा शनिवार को भी मुंबई की खार पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब कुणाल कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए हैं.

मुंबई के खार थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरा समन भेजे जाने के बाद से कामरा पुलिस के संपर्क में नहीं हैं. कुणाल को पहला समन 25 मार्च को जारी हुआ था, जिसे लेकर कुणाल ने 2 अप्रैल तक का समय मांगा था, लेकिन पुलिस ने मोहलत देने से इनकार करते हुए उन्हें 27 मार्च को दूसरा समन जारी किया और 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा. खार पुलिस हैबिटेट स्टूडियो से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज कर चुकी है। मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है.

पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश न होने के मामले में कामरा ने 25 मार्च को फोन पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वह अभी मुंबई से बाहर हैं, इस वजह से वह पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि मुंबई आकर पुलिस के सामने पेश होने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय चाहिए. कुणाल कामरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा की और कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे. 

कॉमेडियन को मद्रास हाई कोर्ट ने 1 अप्रैल को अंतरिम अग्रिम जमानत दी. अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी है. कुणाल कामरा ने तमिलनाडु में अपने निवास का हवाला देते हुए अंतरराज्यीय जमानत मांगी थी. कामरा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि वह फरवरी 2021 में मुंबई से तमिलनाडु चले गए. वह तमिलनाडु के निवासी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मुंबई में किए हालिया प्रदर्शन के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं और मामले को लेकर उन्हें चिंता है कि मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Kamra, Kunal Kamra Approaches Bombay High Court, FIR Against Kunal Kamra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com