विज्ञापन
30 minutes ago
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी का सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली. मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है. इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से बात करने भी पहुंचे, लेकिन ये बातचीत बेनतीजा रही. वहीं जंतर-मंतर पर शरद पवार अपने सांसदों के साथ पहुंचे हैं. आज दिनभर संसद के दोनों सदनों में हंगामा होता रहा और कार्यवाही नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें: राहुल-अखिलेश को PM आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, धरने से हटाए गए कांग्रेसी सांसद

ये भी पढ़ें-'लिखित में लाइए', CJP और जेपी नड्डा के बीच बातचीत की इनसाइड स्टोरी | वीडियो में देखें क्या-क्या हुआ

CJP ALL LIVE UPDATES HERE...


 

मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी

लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं. यहां पहले से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सोनिया गांधी का थाने पहुंचना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जपा के लोग घबरा गए : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी नेताओं की हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा, "पूरे देश में हमारे नेता ने जो एक जागरण पैदा किया आज उसका नतीजा है कि आज भाजपा के लोग घबरा गए और पीएम मोदी घबरा गए. हमारे नेता के साथ जिस तरीके का बर्ताव किया. जबरदस्ती उनकी गिरफ्तारी की गई. ये अत्याचार मोदी को महंगा पड़ेगा.

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया. लोक भवन पर भारी पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

विपक्षी नेताओं को ले जा रही एक बस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची

विपक्षी नेताओं को ले जा रही एक बस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची. लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया.

Congress Protest: राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र चल रहा है

दिल्ली पुलिस जब राहुल गांधी को हिरासत में ले रही थी, उस वक्त राहुल गाधी मीडिया से बात करने नजर आए. राहुल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र अभी भी चल रहा.

पीएम हाउस के बाहर से राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया

पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया है.

Congress Protest LIVE: राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया

पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं के खिलाफ पुलिस ने एक्शन किया है. दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया है और उन्हें बस से ले जाया जा रहा है.

Congress Protest: राहुल गांधी को धरना स्थल से हटाया जा रहा

पीएम हाउस के बाद तनाव बढ़ता दिख रहा है. पुलिस प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं को हटाने की कोशिश कर रही है. पुलिस राहुल गांधी को भी मौके से हटाने की कोशिश कर रही है.

पीएम हाउस के बाहर से प्रदर्शनकारियों को हटा रही पुलिस, अखिलेश यादव भी मौके पर पहुंचे

दिल्ली में पीएम हाउस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. अब दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटा रहा है. कांग्रेस के कुछ सांसदों को हिरासत में लिया गया है. घटना स्थल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं.

जितेंद्र सिंह का भी बयान आया सामने, बोले- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल गांधी से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों  के साथ धरने पर बैठ गये हैं. सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वंय और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को इन नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा.

राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है. राहुल गांधी ने यह मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें. कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद, राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है और सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है.

 

उन्होंने आगे लिखा, 'राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं: संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं. जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है. जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें.

 

राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष काअपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है. सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है. इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है. राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के ऊसूलों से मेल नहीं खाता है.

Congress Protest LIVE: जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं हिलेंगे: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि जब तक छात्रों-युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता और हम लोग PM आवास के सामने से हिलने वाले नहीं हैं. दिन हो या रात... नरेंद्र मोदी को बाहर आना पड़ेगा. हमारी अपील है- जो भी जहां है, वो यहां आए और धरने पर बैठ जाए. जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं हिलेंगे.

Congress Protest: दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग को किया बंद, भारी पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली में पीएम हाउस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. इस बीच सुरक्षा के लिहाज  से दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग को बंद किया. पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना, डीसीपी ऑफिस के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर आवागमन को बंद किया गया है. भारी संख्या में पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. संसद मार्ग से होकर एक रास्ता जंतर मंतर की तरफ भी जाता है.

Congress Protest LIVE: अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की चल रही मीटिंग

पीएम हाउस के बाहर चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. उन्होंने सरकार का प्रस्ताव उनके सामने रखा. लेकिन राहुल गांधी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जितेंद्र सिंह की बैठक चल रही है.

Congress Protest LIVE: कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच AAP का बड़ा बयान

पीएम हाउस के बाहर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी है. राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेता यहां धरने पर बैठे हुए हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी का बड़ा बयान सामने आया है. AAP ने कहा है कि कांग्रेस इस आंदोलन को कमजोर कर रही है.

Congress Protest LIVE: कांग्रेस के प्रदर्शन में केरल और कर्नाटक के CM भी मौजूद

दिल्ली में पीएम हाउस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. इसमें केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी हैं.

कौन बड़े नेता शामिल

राहुल गांधी- नेता प्रतिपक्ष लोकसभा

मल्लिकार्जुन खरगे- नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा

बीडी सतीशन- मुख्यमंत्री केरल

डीके शिवकुमार- मुख्यमंत्री कर्नाटक

Congress Protest: गृहमंत्री बयान दें, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें: जयराम रमेश

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारी जो मांग है, उसे लोकसभा और राज्यसभा में हमारे विपक्ष के नेताओं ने उठाई है. हम चाहते हैं कि देश में जिस तरह से लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है, युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उस पर गृह मंत्री दोनों सदनों में बयान दें. हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Congress Protest: राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे हैं और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं के पास पहुंचे

पीएम हाउस के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं. वे राहुल गांधी से बात कर रहे हैं और उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

CJP Protest: PM हाउस पर प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्ष के नेता

पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं अब ये नेता जंतर-मंतर की ओर जा रहे हैं.

CJP Protest: कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस समेत विपक्ष के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है. पुलिस इन नेताओं को बस में लेकर जा रही है. हिरासत में लिए जाने वाले नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी शामिल हैं.

CJP Protest: शरद पवार पहुंचे जंतर-मंतर

एक और पीएम हाउस के बाहर कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपने सांसदों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे हैं.

पीएम हाउस के पास धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, कर रहे नारेबाजी

विपक्ष के सांसद PM आवास की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोकने के कोशिश की. इसके बाद ये नेता सड़क पर ही बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता शामिल हैं.

PM हाउस के पास विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

विपक्ष के सांसद CJP प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं. राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद संसद भवन से PM हाउस की ओर जा रहे हैं. PM हाउस के पास इन नेताओं ने प्रदर्शन भी किया. बताया जा रहा है कि विपक्षी सांसद यहां से जंतर-मंतर भी जा सकते हैं.

CJP Protest: CJP प्रदर्शनकारियों से झड़प में 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए

सोमवार को पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है. जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है. जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Delhi Protest: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करें-दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है. कोर्ट ने कहा कि उनको  लगातार निगरानी की ज़रूरत है. हम पत्र में बताई गई उनकी चिंताओं को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते.

CJP Protest: किन छात्रों पर दर्ज हुई FIR? केजरीवाल ने पुलिस से मांगी लिस्ट

अरविंद केजरीवाल ने DCP को चिट्ठी लिख उन छात्रों की लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की है, जिन पर CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान FIR दर्ज की गई है. 

CJP Protest: विपक्ष बच्चों को बहकाकर उनका भविष्य खराब कर रहा-ओपी राजभर

जंतर मंतर के प्रदर्शन पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एनडीटीवी से कहा कि विपक्ष के लोगों ने बच्चों को गुमराह कर आतंकी जैसा बर्ताव किया है. विपक्ष ने बच्चों को बहकाकर उनका भविष्य खराब करने की नियत से साजिश की है.  उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन बच्चों का था तो उसमें केजरीवाल और डिंपल यादव जैसे नेता क्या कर रहे हैं? जिन बच्चों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज हो रहा है, उनके भविष्य की जिम्मेदारी क्या विपक्ष लेगा.

CJP Protest: घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा

अरविंद केजरीवाल के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे हैं.

Jantar Mantar Protest: RML में छात्रों से मुलाकात के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे केजरीवाल

छात्रों से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि RML में एक बच्ची एडमिट है जो ICU में है और क्रिटिकल है. कितने बच्चे घायल हुए हैं इसता ऑथेंटिक फिगर हमारे पास नहीं है. हो सकता है अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हों.  FIR और हिरासत में लिए लोगों की जानकारी के लिए अब हम यहां से हां से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जा रहे हैं.

CJP Protest: घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हुए कल के प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे है.

CJP Protest: छात्रों संग मारपीट गलत- असदुद्दीन ओवैसी

दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए बल प्रयोग को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने NDTV से कहा कि सरकार को बातचीत की पहल पहले करनी चाहिए थी. उनके साथ मारपीट हुई वह गलत है.अगर सरकार पहले बातचीत करती तो हालात ऐसे पैदा नहीं होते.

Delhi Protest: कोर्ट को इन सब चीजों में न घसीटें- पुलिस के बल प्रयोग वाली PIL पर दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संसद मार्च का जिक्र किया गया. वकील ने एक PIL का जिक्र किया जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. इस पर अदालत ने कहा कि कोर्ट को इन सब चीजों में न घसीटें. इस मामले को कल सुनेंगे.

Delhi Protest: पेपर लीक के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले-पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक पर कहा कि इसके लिए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले. इसके लिए उन्होंने बड़े वकीलों से आगे आने को कहा.

Delhi Protest: पेपरलीक पर न हो राजनीति, छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर-पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए मंगल मिलन समारोह में नीट परीक्षा से लेकर कहा कि पेपरलीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर हैं.

Delhi Protest: छात्रों पर बलप्रयोग से आहत मल्लिकार्जुन खरगे नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कल हुए बलप्रयोग से आहत मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है.

CJP Protest: संसद मार्ग पर आज हालात सामान्य, भारी पुलिस बल तैनात

सोमवार को संसद के रास्ते छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद आज हालात सामान्य हैं. हालांकि संसद मार्ग पर कल की तरह पुलिस का सख्त पहरा है.

Delhi Protest: छात्रों के खिलाफ पुलिस के एक्शन के विरोध में थोड़ी देर में केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली में सोमवार को उग्र प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस के एक्शन के विरोध में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.  उसके बाद वह घायलों से मिलने RML अस्पताल भी जाएंगे.

CJP Protest: सीजेपी संग बातचीत अच्छी रही-जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी संग बातचीत अच्छी रही. क्या इस दौरान उनको कोई आश्वासन दिया गया, ये वह एनडीए की बैठक के बाद बताएंगे.

Delhi Protest: तीन मांगों को लेकर संसद परिसर में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि वह संसद के भीतर भी यह मुद्दा उठाएंगे, लेकिन जब तक तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा क्षेत्र में जरूरी बदलावों का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

Delhi Protest: बारिश के बावजूद बच्चों के समर्थन में डटे हैं चंद्रशेखर

संसद परिसर के अंदर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार रात 11 बजे से धरने पर बैठे हैं. दिल्ली में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद चंद्रशेखर एक टेंट के नीचे  बच्चों के समर्थन में डटे रहे. उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं.

CJP Protest: जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद मंगलवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Delhi Protest: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा सख्त

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यहां पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं. दरअसल  दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट और हेल्थ बुलेटिन जमा करने को कहा था. कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को एक्टिविस्ट की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की उस याचिका पर फैसला करेगा, जिसमें उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई है.

Jantar Mantar Protest: अभिजीत दीपके के समर्थकों का जुटना जारी

दिल्ली में हो रही बारिश के बीच अभिजीत दीपके के समर्थक लगातार जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. 

CJP Protest: उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली में सोमवार को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ये FIR कनॉट प्लेस में हुए बवाल और गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ मामले में दर्ज हुई है. संसद मार्ग थाने में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी.

Delhi Protest: CJP के प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग, पुलिस की गाड़ी को पलटा

कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार के संसद चलो मार्च के बीच उए उग्र प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिनमें प्रदर्शनकारी पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं.

CJP Protest: बातचीत के दरवाजे खुले, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो चाहिए-CJP

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि जंतर मंतर पर उनका शांतिपूर्ण धरना चलता रहेगा.सरकार के साथ बातचीत के दरवाजे खुले हैं. अगर सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करती है तो हम बातचीत करेंगे, लेकिन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हमारी मुख्य मांग है.

CJP Protest: बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जुटान

दिल्ली में सोमवार रात से हो रही बारिश के बीच जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों का जुटना कम नहीं हुआ है. 

Delhi Protest: लाठीचार्ज का क्या औचित्य? कांग्रेस ने किया CJP का समर्थन

CJP के विरोध प्रदर्शन पर ओडिशा के कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने कहा  कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना एक परंपरा और अधिकार है. प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ ऐसी बर्बरता करना पूरी तरह से गलत है. अगर वे हिंसा करते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें जरूर गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन लाठीचार्ज का क्या औचित्य है? 

Jantar Mantar Protest: संसद मार्च जारी रहेगा, जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे-अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च की चेतावनी देते हुए जंतर-मंतर नहीं छोड़ने की बात कही है.

CJP Protest: CJP के प्रदर्शनकारियों ने में पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और अन्य वस्तुओं से हमला किया. उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

CJP Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन में118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में सोमवार को सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से हालात तनावपूर्ण हो गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने उग्र और हिंसक व्यवहार किया, जिसके चलते 118 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए. करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है.

CJP Protest: अभिजीत दीपके का धरना आज भी जारी

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के समर्थकों का सुबह से ही जुटना शुरू हो गया है. सोमवार शाम प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. अभिजीत दीपके का धरना आज भी जारी है. 

CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे प्रदर्शनकारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों का जज्बा कम नहीं हुआ है. बारिश के बीच मंगलवार सुबह से उनका जुटान फिर से शुरू हो गया है. 

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका- सौरव दास

 CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका है और उन्हें जाना ही होगा. सवाल यह है कि कब जाएंगे? 12 साल में पहली बार, युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने हमें चर्चा के लिए बुलाया. यह अपने आप में इस आंदोलन और विरोध की एक बड़ी जीत है. हमें भरोसा दिलाया गया है कि वे इस मामले पर चर्चा करेंगे और जल्द ही हमें जवाब देंगे.

CJP Protest: अब फैसला उन्हें करना है-सौरव दास

 CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, "हमने अपनी बात रख दी है. अब फैसला उन्हें करना है. उन्हें युवाओं को न्याय दिलाना होगा, हालांकि, आज पुलिस के जरिए उन्होंने जो बर्बरता दिखाई, उसे देखते हुए मुझे आशा कम लगती है. 

CJP Protest: पीछे नहीं हटेंगे, विरोध जारी रहेगा-CJP

कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी है. उसका कहना है कि वे लोग पीछे नहीं हटेंगे, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Delhi Protest, CJP Protest Delhi, CJP Chalo Sansad March, CJP Founder Abhijeet Dipke, Sonam Wangchuck
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com