- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आरपीएफ ने हल्का लाठीचार्ज किया था
- एक युवक आरपीएफ जवानों के सामने जाकर जानबूझकर खुद को लाठियों से पीटने के लिए उकसाता रहा मगर वह अडिग रहा
- एक महिला आरपीएफ जवान ने युवक को पीटने की बजाय धक्का देकर किनारे किया और बाकी जवान भी उसे पीछे हटाते रहे
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आरपीएफ के हल्का लाठीचार्ज करते ही वहां भगदड़ मच गई. लाठी से बचने के लिए प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे. तभी एक युवक भीड़ में से आरपीएफ जवानों के सामने आ गया.सामने आकर वो चिल्लाने लगा मारो मुझे मारो...
इसके बाद उस पर आरपीएफ जवानों ने उस पर लाठियां बरसा दी पर वो टस से मस नहीं हुआ. इसके बाद एक महिला आरपीएफ जवान आती है और उसे किनारे करती है. फिर अन्य जवान भी उसे लाठियों से पीटने की जगह उसे धक्का देकर पीछे करते हैं, मगर उस युवक का गुस्सा शांत नहीं होता. वो लगातार आरपीएफ जवानों से उलझने की कोशिश करता रहता है. मगर आरपीएफ जवान उसे मारने की जगह उसे धक्का देकर बार-बार पीछे कर देते हैं.
नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
ये वीडियो बताता है कि भले ही प्रदर्शन को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हों, मगर एक बात तो तय है कि पेपरलीक के कारण युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इस प्रदर्शन ने उनके गुस्से को जाहिर करने का अवसर दे दिया है और अब वो इस पर तत्काल कार्रवाई चाहते हैं.
अभी क्या है प्रदर्शन की स्थिति
यहां तक की विपक्ष के कई दलों ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी का हौसला बढ़ाया. सपा सांसदों ने तो मार्च तक किया. इसके साथ ही संसद के दोनों सदनों में इसी बात को लेकर कई बार हंगामा हुआ और संसद को कई बार स्थगित करना पड़ा. जंतर-मंतर से सीजेपी कार्यकर्ता और युवा संसद मार्ग तक पहुंच गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तक सीजेपी कार्यकर्ताओं और युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं. इस बीच खबर है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी नेताओं से 3 घंटे तक अपने आवास पर मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं