विज्ञापन

पुणे एयरपोर्ट पर CM फडणवीस ने नाना पाटेकर को दी अंतिम श्रद्धांजलि, खुद उठाया कॉफिन; वीडियो कर देगा भावुक

एक महान कलाकार की विदाई के दौरान मुख्यमंत्री का यह भावुक और सम्मानजनक कदम लोगों के दिलों को छू गया. बता दें कि पुणे के एयरपोर्ट पर CM ने नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और मुंबई के लिए रवाना हो गए.

एं, फडणवीस ने खुद उठाया नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर

बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत सहित पूरे देश में शोक की लहर है. 75 वर्ष की उम्र में उनका निधन होने के बाद जब उनका पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. महाराष्ट्र के CM फडणवीस भी उन्हें अंतिम विदाई देने वहां पहुंचे. एयरपोर्ट से सामने आए एक भावुक वीडियो में CM फडणवीस सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित करते ही नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर के कॉफिन को अपने हाथों से उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद करते दिखे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि CM फडणवीस अन्य लोगों के साथ मिलकर नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को उठाकर एंबुलेंस तक ले जा रहे हैं. पूरा माहौल शोक में डूबा हुआ नजर आता है. इस मुश्किल घड़ी में CM की संवेदनशीलता और सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर भी कई लोग फडणवीस के इस मानवीय व्यवहार की सराहना कर रहे हैं. एक महान कलाकार की विदाई के दौरान मुख्यमंत्री का यह भावुक और सम्मानजनक कदम लोगों के दिलों को छू गया.

8 अक्तूबर 2026 को नाना ने दुनिया को अलविदा कह दिया

बता दें कि नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद परिवार के सदस्य उनको तुरंत अस्पताल ले गए. वहां इलाज के बावजूद कोई रिएक्शन ना होने पर डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट बाद उन्हें गुरुवार सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया. इस तरह 8 अक्तूबर 2026 को नाना ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढें : चले गए नाना, एक्टिंग का जादूगर जो कभी गरम-गरम, कभी नरम-नरम

नाना पाटेकर के बारे में

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने 1978 में फिल्म गमन से बॉलीवुड में कदम रखा. परिंदा (1989) के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. 1990 के दशक में उनकी धारदार भूमिकाएं चर्चा में रहीं. अंगार के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन, क्रांतिवीर (1994) के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. अग्नि साक्षी के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने प्रहार फिल्म का निर्देशन किया. वे अब तक छप्पन, अपहरण, वेलकम और मराठी फिल्म नटसम्राट में नजर आए. उन्होंने अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

ये भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के बेटे की मौजूदगी में पोस्टमार्टम, इमोशनल होते हुए वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar Death, Nana Patekar Death LIVE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com