'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम बनना चाहते हैं या फिर प्रॉक्सी (छदृम तरीके के) तरीके से शासन करना चाहते हैं.' पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने NDTV से चर्चा में यह बात कही. चन्नी ने कहा, 'केजरीवाल यहां सीएम बनना चाहते हैं लेकिन उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी. उन्होंने 200 से 400 करोड़ रुपये विज्ञापन में 'अब की बार केजरीवाल' कहने के लिए खर्च किया है लेकिन लोगों ने जब यह स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने भगवंत मान का नाम जोड़ा. '
अपने भानजे के यहां छापेमारी से संबंधित केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, 'केजरीवाल ऐसी बातें हर बार चुनाव के समय करते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं. ऐसा व्यक्ति सीएम नहीं बनना चाहिए तो गलती करने के बाद हर बार माफी मांग ले. कल वे फिर sorry कहेंगे ' राज्य में 20 फरवरी को वोटिंग होगी और चन्नी और केजरीवाल की पार्टी के बीच इसमें कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. जहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने चन्नी पर दिल्ली की कल्याणकारी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया है. चन्नी के रिश्तेदार के यहां भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के छापे को लेकर भी वे मुखर हैं. दूसरी ओर, चन्नी ने केजरीवाल पर बाहरी होने का आरोप लगाया है.
बातचीत के दौरान चन्नी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस राज्य में बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी. NDTV से बातचीत के दौरान चन्नी ने पूछा गया कि अगर कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला तो क्या आम आदमी जैसी दूसरी पाटियों के साथ तालमेल पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने वाला. पार्टी दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी. चन्नी ने यह भी कहा कि इस चुनाव में, पूर्व सीएम और कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह कोई फैक्टर नहीं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं