- पंजाब में बढ़ रहे कोरोना के मामले
- राज्य में कोरोना केस 17 हजार पार
- CM ने फेसबुक पर शुरू किया 'आस्क कैप्टन'
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कोरोना (Coronavirus) संकट के मद्देनजर जारी किए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की सुरक्षा लोगों के हाथों में होती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो राज्य को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
पंजाब में बीते कुछ दिनों से कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिला है. शनिवार को हुए 4900 चालानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर 'आस्क कैप्टन' सेशन में पूछा, 'क्या आप अपने साथी पंजाबियों की चिंता नहीं करते हैं. लोगों के लिए मास्क पहनना मुश्किल क्यों है, उनके लिए हाथ धोना और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकना मुश्किल क्यों है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पंजाब में कोरोना के 944 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार
महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा यहां के लोगों के हाथों में है. एक युवक के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 5 अगस्त से जिम खोले जा रहे हैं और ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन जरूर करना चाहिए.
इस दौरान CM ने कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की. राज्य में अभी एक प्लाज्मा बैंक चल रहा है और जल्द ही दो और शुरू होने जा रहे हैं. CM सिंह ने कहा, 'अगर मैं कोरोना से ठीक हुआ होता तो प्लाज्मा जरूर डोनेट करता.' बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले 17 हजार पार हो चुके हैं. अब तक 405 लोगों की मौत हुई है.
VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं