विज्ञापन

‘पंजाब के ‘आप’’ नेता पर तीन दिन में दूसरी रेड, अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

पंजाब के आप नेता पर तीन दिन में दूसरी रेड को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

‘पंजाब के ‘आप’’ नेता पर तीन दिन में दूसरी रेड, अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़:

पंजाब में महज तीन दिन में आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर ईडी की रेड होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले ‘‘आप'' के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल और अब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईडी की रेड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिन में आम आदमी पार्टी के नेता पर यह दूसरी ईडी की रेड है. 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में यह दूसरी ईडी की रेड है. सीएम भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि ईडी की छापेमारी केवल उन्हीं राज्यों में क्यों की जा रही है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है? जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले और जन कल्याण के लिए काम करने वालों को या तो ईडी के नोटिस भेजे जाते हैं या जेल में डाल दिया जाता है. 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की क्रांतिकारी भूमि से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जहां भी अत्याचार होगा, हम वहां मजबूती से खड़े रहेंगे. हम पूरी ईमानदारी के साथ देश और जनता की सेवा करते रहेंगे. उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है. 

‘‘आप'' की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पिछले तीन दिन में दूसरी कार्रवाई है. पहले अशोक मित्तल और अब संजीव अरोड़ा के यहां ईडी की रेड हुई है. चुनाव से पहले ‘‘आप'' नेताओं को निशाना बनाना भाजपा की हार का डर दिखाता है. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि तीन दिन में पंजाब में आम आदमीं पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है. अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है.अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर डाली गई सैकड़ों ईडी और सीबीआई रेड में आज तक क्या मिला? 

लेखक के बारे में
img
Satyakam Abhishek
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP Vs BJP, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com