विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश, अप्रैल में मौसम बार-बार क्यों ले रहा यूटर्न, जानें 3 बड़ी वजह

Rain in Delhi: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में बार-बार बेमौसम की बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है. हर दो-तीन दिन तक खुली धूप के बाद घने बादलों के साथ बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी अप्रैल में भी मौसम बिगाड़ रही है.

Rain Alert: दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश, अप्रैल में मौसम बार-बार क्यों ले रहा यूटर्न, जानें 3 बड़ी वजह
दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश.
  • अप्रैल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की घटनाएं
  • हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने से उत्तर भारत में ठंडा और नम मौसम बना हुआ है
  • मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक बारिश और ठंडी हवाओं का पूर्वानुमान दिया है, जिससे फिलहाल तापमान में कमी रहेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर थम नहीं रहा है. मंगलवार दिन में हो रही रुक-रुक कर बारिश अब झमाझम बारिश में बदल चुकी है. रात 10 बजे के करीब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली सहित कई इलाकों में बहुत तेज बारिश शुरू हुई. इसके अलावा मौसम बीते कुछ दिनों से 
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक अप्रैल में मौसम गजब फिरकी ले रहा है. अप्रैल में धूप और गर्मी गायब है, आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला है. मौसम मानो कि नवंबर की सर्दी का सिग्नल दे रहा है. मार्च के आखिरी दिनों में भी ऐसे ही बेमौसम बारिश ने टेंपरेचर को काबू में रखा और अब अप्रैल में भी बदरा झूमकर बरस रहे हैं. सबके दिलोदिमाग में बस यही सवाल घुमड़ रहा है कि आखिर आंधी-पानी और ओलों की ये रफ्तार कब थमेगी. इंद्रदेव कब तक बरसेंगे और इसकी वजह क्या है.

हिमालय क्षेत्र में हलचल

दरअसल, हिमालय क्षेत्र में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में इस बरसात का सबब बने हुए हैं. इससे अप्रैल के महीने में भी उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अभी तक बर्फबारी हो रही है. लेकिन यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे उत्तर भारत के राज्यों में इस बारिश और ओले गिरने की घटनाओं से गेहूं की फसल चौपट हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) इसकी वजह है. 

बेमौसम बारिश की मुख्य वजह

1. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ

हिमालय क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) से उठने वाली नम हवाओं का एक सिलसिला उत्तर भारत से गुजर रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में ही लगातार दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं.

2. अरब सागर क्षेत्र में नमी

इस बार इन पश्चिमी विक्षोभों को अरब सागर से उठने वाली नमी का साथ मिला है. इससे राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती प्रवाह (Cyclonic Circulation) बन गया है.

3. U आकार का जेट स्ट्रीम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल जेट स्ट्रीम यानी ऊंचाई पर चलने वाली हवाओं का आकार U अक्षर जैसा हो गया है, जो ठंडी हवाओं को भारत के मैदानी इलाकों में काफी नीचे तक ले आ रहा है. इससे भी मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है.

Delhi NCR Rain Alert

Delhi NCR Rain Alert

10 अप्रैल तक ऐसे ही हालात

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जिसके बाद फिर धूप खिलेगी और तापमान में फिर तेजी की संभावना है.IMD के मुताबिक, इस साल अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश (LPA का 112%) होने की संभावना है. बीच-बीच में आंधी-तूफान और बारिश आकर भीषण गर्मी से राहत देते रहेंगे.

Delhi NCR Rain Alert

Delhi NCR Rain Alert

भारत मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच सफदरजंग और लोधी रोड में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.आयानगर में 1.6 मिमी, पालम में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पीतमपुरा, पूसा, मयूर विहार और जनकपुरी में प्रत्येक में 1-1 मिमी, जबकि रिज में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 20 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहा. 

तापमान में और गिरावट 

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान में 5°C से 8°C तक की भारी गिरावट है. दिल्ली में तापमान 36-38 डिग्री की जगह 30 डिग्री तक आ गया है. रात का तापमान भी सामान्य से 2 से 3 कम दर्ज हुआ. अप्रैल में सुबह और शाम फरवरी जैसी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है.

रबी फसलों को भारी नुकसान

उत्तर भारत के राज्यों में यह मौसम गेहूं और चने की कटाई का है. ओलावृष्टि और तेज बारिश ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. अगर ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान और बढ़ता है तो आने वाले महीनों में अनाज और सब्जियों की कीमतों में उछाल आ सकता है.

ये भी पढ़ें - Rain Alert: दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, आंधी-ओले भी गिरे, यूपी, पंजाब समेत 10 राज्यों में बदला मौसम

मौसम में बदलाव फिर होगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, जिससे आसमान खुला रहेगा. धूप तेज होने से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है.दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच वापस पहुंच सकता है.

Cloudy Weather

Cloudy Weather

ये भी पढ़ें - Rain in Delhi: दिल्ली NCR में फिर बारिश, यूपी-उत्तराखंड से राजस्थान तक बरसे बदरा, जानें कितने दिन बदला रहेगा मौसम
 

अप्रैल के आखिरी में लू की चेतावनी

अप्रैल महीने के अंतिम 10 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों खासकर राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और बुंदेलखंड में लू (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना है. अप्रैल के अंत तक पारा ऐसे इलाकों में 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com