विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2019

नागरिकता बिल को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा

राज्यसभा में बुधवार को पारित किए गए नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया.

नागरिकता बिल को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा.
  • बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा
  • CAB पर हो रहे विरोध प्रदर्शन बताई जा रही वजह
  • गुरुवार शाम को भारत पहुंचना था बांग्लादेशी विदेश मंत्री को
नई दिल्ली:

राज्यसभा में बुधवार को पारित किए गए नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया. राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय द्वारा पहले जारी सूचना के अनुसार मोमेन को गुरुवार को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंचना था.

नागरिकता संशोधन बिल: क्यों असम में भड़की विरोध की आग?

सूत्रों ने बताया कि विधेयक के पारित होने के बाद के हालात को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा रद्द की है. नागरिकता (संशोधन) विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया. इससे पहले यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पारित हो चुका है. इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. इसके विरोध स्वरूप असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है.

VIDEO: CAB: गुवाहाटी में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शन कर रहे हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Amendment Bill, Ak Abdul Momen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com