विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2019

CAA Protest: नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलुरु में प्रदर्शन, कवर कर रहे 30 पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मंगलुरु में प्रदर्शन हो रहा है. इसे कवर कर रहे 30 पत्रकारों से पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें रिपोर्टिंग करने से रोका.

Also Read in
CAA Protest: नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलुरु में प्रदर्शन, कवर कर रहे 30 पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के चार न्यूज चैनल के पत्रकारों को कवरेज से रोका गया है.
  • मंगलुरु में पुलिस हिरासत में लिए गए पत्रकार
  • मृतकों के परिजनों का ले रहे थे इंटरव्यू
  • पुलिस ने पत्रकारों को कवरेज से भी रोका
मंगलुरू:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का उत्तर भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी काफी विरोध हो रहा है. बीते गुरुवार कर्नाटक के मंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में दोनों की मौत हुई. अब खबर मिल रही है कि केरल के चार स्थानीय चैनल - न्यूज 24, मीडिया वन, एशियानेट और मातृभूमि केरल के पत्रकारों और क्रू मेंबर्स को मंगलुरु में रिपोर्टिंग करने से रोका गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, इससे जुड़े एक वीडियो में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर चैनल पर लाइव मौजूद रिपोर्टर को रोकते हुए नजर आ रहे हैं. वह रिपोर्टर से आईडी की मांग करते हैं. आईडी कार्ड दिखाए जाने के बाद पुलिस अधिकारी पत्रकार से कहते हैं, 'यह मान्यता प्राप्त नहीं है. सरकार ने इसे जारी नहीं किया है. बाहर निकलो.' बताया जा रहा है कि करीब 30 पत्रकारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त न होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- NRC फिलहाल असम के लिए, विपक्ष कर रहा लोगों को गुमराह

शुक्रवार सुबह मंगलुरु पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया कि कुछ लोग मान्यता प्राप्त पत्रकार नहीं हैं. वह लोग किसी मीडिया संस्थान से जुड़े नहीं हैं और उनकी रिपोर्टिंग सवालों के घेरे में है. वेरिफिकेशन की कार्यवाही किए जाने के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि इन चार चैनलों के पत्रकार प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां आए और पत्रकारों से कहा कि वह लोग अपने मान्यता प्राप्त आईडी कार्ड दिखाएं. जिसके बाद पुलिस ने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आईडी कार्ड नहीं दिखा पाने पत्रकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पत्रकारों को धमकी भरे लहजे में भी हिदायत दी.

...जब पूर्व PM मनमोहन सिंह ने किया था CAA का समर्थन, BJP ने VIDEO शेयर कर कांग्रेस को घेरा

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते गुरुवार देश के 13 प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया गया. लखनऊ में प्रदर्सन ने हिंसक रूप ले लिया और यहां एक शख्स की मौत हो गई. लखनऊ में धारा 144 लागू है और इंटरनेट व एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी गई है. शुक्रवार को भीम आर्मी ने दिल्ली में मार्च निकालने की बात कही है. पुलिस ने राजधानी में किसी भी तरह की रैली व प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है.

VIDEO: लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Amendment Act Protests, Caa Protest, Mangaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com