विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, CID ने अब हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

एक अधिकारी ने बताया कि हेट स्पीच मामले की जांच सीआईडी को सौंपने के संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया गया है. ‘केस डायरी', अब तक जुटाए गए दस्तावेज और डिजिटल सबूत जांच के लिए एजेंसी को सौंप दिए गए हैं.

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, CID ने अब हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
  • टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है
  • अब पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग सीआईडी ने भड़काऊ टिप्पणियों के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है
  • अभिषेक बनर्जी को हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए अगले सप्ताह सीआईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है
कोलकाता:

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के बाद सीआईडी (CID) ने अब हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी को अगले सप्ताह पेश होने के लिए कहा है. CID ने अभिषेक को अगले सप्ताह जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.

अभिषेक की ‘भड़काऊ टिप्पणियों' की जांच सीआईडी ने अपने हाथ में ली

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कथित भड़काऊ टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच आज ही अपने हाथ में ली है. इस मामले की जांच पहले बिधाननगर साइबर अपराध थाना कर रहा था.

एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच के दौरान जुटाए गए मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्री सीआईडी को सौंप दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच सीआईडी को सौंपने के संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया गया है. ‘केस डायरी', अब तक जुटाए गए दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जांच के लिए एजेंसी को सौंप दिए गए हैं.''

पश्चिम बंगाल पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘भड़काऊ टिप्पणियां'' करने के आरोप में डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें: TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ हुई FIR, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार की ओर से पांच मई को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. यह शिकायत विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद दर्ज कराई गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव बाद हिंसा और मतगणना प्रक्रिया को लेकर भड़काऊ टिप्पणियां की थीं.

Photo Credit: IANS

अधिकारी ने कहा था कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया था कि बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी थीं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘संबंधित वीडियो क्लिप, सोशल मीडिया लिंक और अन्य डिजिटल सामग्री सुरक्षित कर ली गई है. सीआईडी शिकायत के सभी पहलुओं की जांच करेगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी.''

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे पूछताछ, CID के इन 4 सवालों पर तिलमिलाए, फर्जी हस्ताक्षर केस में बढ़ीं मुश्किलें

ये भी पढ़ें: फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC नेता अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC Leader Abhishek Banerjee, Cid, Hate Speech Case News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com