विज्ञापन

बेंगलुरु में मां का मैटरनिटी शूट चल रहा था, स्विमिंग पूल में बच्चा डूबकर मर गया!

Lakshmeer Death News: बेंगलुरु में एक तीन साल का बच्चा स्विमिंग पूल में डूबकर मर गया. बच्चे के माता- पिता मैटरनिटी फोटोशूट करवा रहे थे तभी ये हादसा हुआ.

बेंगलुरु में मां का मैटरनिटी शूट चल रहा था, स्विमिंग पूल में बच्चा डूबकर मर गया!
बेंगलुरु में एक तीन साल के बच्चे की मौत
  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है
  • मां का मैटरनिटी फोटोशूट चल रहा था इसी दौरान उनका 3 साल का बेटा डूब गया
  • पुलिस ने इस मामले में एक केस भी दर्ज कर लिया है, पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

कर्नाटक बेंगलुरु में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है. जहां एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. दरअसल, बच्चे की मां का मैटरनिटी शूट चल रहा था. वहीं पास में उनका तीन साल का बच्चा केल रहा था. गलती से बच्चा स्वमिंग पूल में गिर गया. बच्चे के गिरने की जानकारी माता-पिता को नहीं लग पाई और वो डूबकर मर गया. 

3 साल के बच्चे की मौत 

बेंगलुरु के नॉर्थ तालुक इलाके में ये घटना हुई. मृतक बच्चे की पहचान लक्षमीर (3) के रूप में हुई है. बच्चे के माता-पिता चरण और स्वाति पास में ही फोटो शूट करवा रहे थे. स्वाति आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो अपने दूसरे बच्चे के आने से पहलो फोटो शूट करवा रहे थे.

दूसरे बच्चे से पहले चल रहा था फोटोशूट 

स्वाति का फोटो शूट चल रहा था. उनका बच्चा लक्षमीर पास में ही खेल रहा था. तभी खेलने के दौरान वो फिसलकर स्विमिंग पूल में गिर गया. इस दौरान बच्चे के माता-पिता को इससे बेखर रहे और बच्चे को बचा नहीं पाए. बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की 

नेलामंगला सरकारी अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया. इस मामले में मदनाखानहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस घटना की जांच शुरू कर चुकी है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे ये घटना हुई. पुलिस ये भी पता करने में जुटी है कि फोटोशूट के दौरान कोई लापरवाही तो नहीं हुई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com