विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2025

हजारीबाग: क्रिकेट खेल रहे बच्चे की बेरहमी से पिटाई, CM के निर्देश के बाद आरोपी गिरफ्तार

मामला जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा तो उन्होंने सोशल मीडिया (X) के जरिए पुलिस को तत्काल संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया.

हजारीबाग: क्रिकेट खेल रहे बच्चे की बेरहमी से पिटाई, CM के निर्देश के बाद आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी की बात इतनी बढ़ गई की मामला सीएम सोरेन तक पहुंच गया. दरअसल बच्चों के बीच मामूली विवाद में एक शख्स ने मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर की है. जानकारी के अनुसार, घर के पास एक खेत में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. खेल-खेल में दो बच्चों के बीच कहासुनी हो गई. इसी बीच एक बच्चे के चाचा आलोक गुप्ता ने आपा खो दिया और दूसरे 11 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.

वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

पिटाई का यह मंजर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी गुस्सा देखा गया. पीड़ित बच्चे की मां ने बरही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मामला जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा तो उन्होंने सोशल मीडिया (X) के जरिए पुलिस को तत्काल संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया, "बच्चों के साथ मारपीट न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि मानवता के भी विरुद्ध है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Brutally Beaten, Chief Minister Hemant Soren Intervention, Chief Minister Hemant Soren, Chief Minister Hemant Soren News, Hazaribagh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com