विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2024

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में व्यक्ति ने पत्नी, तीन बच्चों की हत्या की, गिरफ्तार हुआ

सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवट को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में केवट ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी.

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में व्यक्ति ने पत्नी, तीन बच्चों की हत्या की, गिरफ्तार हुआ

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 34 वर्षीय व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने बताया कि घटना सोमवार रात की है, जब जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री गांव में उमेंद्र केवट ने अपनी पत्नी तथा दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्चों की उम्र क्रमश: पांच वर्ष, चार वर्ष और दो वर्ष है.

सिंह ने बताया कि पुलिस ने केवट को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में केवट ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Chhattisgarh Latest News, Bilaspur Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com