विज्ञापन
This Article is From May 28, 2021

छत्तीसगढ़: सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, दो दिन से थी लापता

ऑटोप्सी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है. जिले की एएसपी निवेदिता पॉल ने कहा है कि मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

छत्तीसगढ़: सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, दो दिन से थी लापता
ऑटोप्सी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है.
रायपुर:

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सात साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी. बुधवार को शव कुएं में देखा गया. ऑटोप्सी रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है. जिले की एएसपी निवेदिता पॉल ने कहा है कि मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार के मामला सामने आया है. केस में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. राजनांदगांव जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग के के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने पांच लोगों आकाश देवांगन (26), विजय देवांगन (29), दिनेश रावटे (39), अरुण सिन्हा (23) और प्रमोद गोड़ (26) को गिरफ्तार कर लिया है.

मेश्राम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सभी पांच आरोपी युवक लड़की के संपर्क में थे तथा पिछले एक वर्ष के दौरान उन्होंने उसे डरा धमकाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और इस दौरान आरोपियों ने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तब बुधवार को उसकी मां ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मेश्राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. (भाषा इनपुट्स के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatisgarh, Baloda Bazaar Chhattisgarh, Baloda Bazar, Rape And Murder Case, Seven Year Old Girl Raped And Murdered, Chhatisgarh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com