चंडीगढ़:
देश में हर तरफ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध हो रहा है, लेकिन फिर भी ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चंडीगढ़ के एक दंपति घरेलू कामकाज के लिए एक लड़की को बंगाल से अपने घर पर लाए थे, लेकिन फिर बाद में उन्होंने उसे देह व्यापार में झोंकने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पत्नी ने इस घटना का वीडियो बनाया।
इसके बाद दंपति ने इस लड़की को भूखा रखा और बेडमिंटन के रैकेट से पीटा। इस घटना से दुखी हुई लड़की बाथरूम की खिड़की से कूद गई, जिसमें इसे बंद करके रखा गया था।
बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और तब लड़की ने पुलिस को यह सारी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने उस दंपति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चंडीगढ़ में बलात्कार, दंपति गिरफ्तार, बंगाल की लड़की से रेप, Rape In Chandigarh, Rape With Bengal Woman