पंजाब और हरियाणा की सरकारें शनिवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने को सहमत हो गईं. यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में लिया गया. मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने पर सहमत हो गए हैं. इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई.''
हरियाणा सरकार के बयान के मुताबिक, चौटाला ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने हर पीढ़ी के युवाओं को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण और आधुनिकीकरण में दोनों राज्यों और चंडीगढ़ प्रशासन का सामूहिक योगदान रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि इसके निर्माण में हरियाणा की बराबर भागीदारी है, इसलिए इसके नाम में पंचकूला शहर का नाम भी जोड़ा जाना चाहिए. चौटाला ने कहा कि उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से पंजाब सरकार को एक सिफारिश भेजी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को भी अनुरोध भेजा जाएगा.
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नाम को लेकर पूर्व में विवाद उत्पन्न हो गया था. पंजाब सरकार ने वर्ष 2017 में मांग की थी कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ‘‘शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा'' होना चाहिए. हरियाणा सरकार को भगत सिंह के नाम पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसने हवाई अड्डे के लिए इस नाम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी. हवाई अड्डे का टर्मिनल पंजाब के मोहाली में पड़ता है. यह 485 करोड़ रुपये की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई),पंजाब एवं हरियाणा सरकार की संयुक्त परियोजना है.
VIDEO: नई तरह की सामग्री कैसे फैशन उद्योग का भविष्य बदल रही है ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं