विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2019

कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को CBI का नोटिस, शनिवार को पेश होने को कहा

एजेंसी ने यह समन कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के बाद भेजा.

कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को CBI का नोटिस, शनिवार को पेश होने को कहा
गिरफ्तारी पर लगी रोक हटने के बाद CBI ने राजीव कुमार को भेजा समन
  • सारदा चिटफंड घोटाले मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को पेश होने को कहा
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को हटा ली थी उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक
  • उच्च न्यायालय ने CBI का समन रद्द करने की मांग को भी किया खारिज
कोलकाता:

CBI ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए शनिवार को पेश होने के लिए समन भेजा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने यह समन कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के बाद भेजा. अधिकारियों ने बताया कि CBI अधिकारियों की टीम समन देने के लिए कुमार के घर पहुंची. मौजूदा समय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID) के पद पर कार्यरत कुमार उस विशेष जांच दल (SIT) का हिस्सा थे जिसे राज्य सरकार ने अन्य चिटफंड मामलों के साथ ही इस घोटाले की जांच के लिए बनाया था.

अमित शाह को मिला दुर्गा पूजा के उद्घाटन का न्यौता, तृणमूल ने जताया ऐतराज

हालांकि उच्चतम न्यायालय ने 2014 में इस मामले को CBI को सौंप दिया था. सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लाखों लोगों को कथित तौर पर निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर उन्हें 2,500 करोड़ रुपए का चूना लगाया था. उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के साथ-साथ उनकी उस मांग को भी अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्होंने CBI के समन को रद्द करने की मांग की थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, Kolkata Police Commisioner, Rajiv Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com