राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आदिवासियों' को ‘वनवासी' कहना अपमानजनक है और जो लोग इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं वे अपनी अज्ञानता दिखाते हैं.
वह यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “कुछ लोग जंगलों में रहने वालों की तरह आदिवासियों को ‘वनवासी' कहना पसंद करते हैं. अगर मैं यह कहूं कि आदिवासियों को वनवासी कहना अपमान है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. वे आदिवासी हैं.”
उन्होंने कहा, “वे जल, जंगल और जमीन के वास्तविक मालिक हैं. जो लोग इस तरह के शब्दों (वनवासी) का उपयोग करते हैं, वे आदिवासियों के प्रति अपनी अज्ञानता के साथ-साथ इस देश में जंगलों के संरक्षण के प्रयासों के प्रति अपनी अनभिज्ञता को भी प्रदर्शित करते हैं. इसका (वनों को संरक्षित करने का) श्रेय उनका (आदिवासियों का) है.”
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
पवार के नेतृत्व वाले संगठन ‘यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान' ने रविवार को अपना जनजातीय कल्याण केंद्र शुरू किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आदिवासियों के लिए “अपमानजनक” शब्द 'वनवासी' का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान गांधी ने कहा था कि आदिवासियों को 'वनवासी' कहकर उनका अपमान करने के लिए भाजपा को हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘वनवासी कल्याण आश्रम' नामक एक संगठन का समर्थन करता है जो आदिवासियों के कल्याण के लिए काम करता है.
ये भी पढ़ें-
- केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने का किया विरोध, SC में दाखिल किया हलफनामा
- टॉयलेट में पी सिगरेट... फिर की प्लेन का गेट खोलने की कोशिश, एयर इंडिया की फ्लाइट में US नागरिक ने किया खूब हंगामा
- कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में व्यस्त : कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं