नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर शुक्रवार को भी दिल्ली में की जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. भीम आर्मी ने अपने प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन मार्च निकाला. हालांकि, पुलिस ने आजाद को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी. हाथों में तिरंगा पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की. भीम आर्मी को सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक प्रदर्शन मार्च निकालने की अनुमति नहीं मिली थी. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के निवास के पास प्रदर्शन करने पर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली मेट्रो ने लाल किला, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद स्टेशन को बंद कर दिया है. गुरुवार को देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शन हुआ. तमाम आशंकाओं के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई है. गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात व कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर किया गया. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी. गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में तीन लोगों को मौत हो गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
CAA Protest LIVE Updates, Citizenship Amendment Act, Protest Against Citizenship Amendment Act