विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

हींग व्यापारी के बेटे का अपहरण, दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरेली के थाना प्रेम नगर के क्षेत्र कोहाड़ापीर निवासी उमेश सूरी का हींग का कारोबार है. उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे 18 वर्षीय हार्दिक सूरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है. शाम वह बच्चों को टयूशन पढ़ाकर निकला था

हींग व्यापारी के बेटे का अपहरण, दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई
हींग व्यापारी के बेटे का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)
  • हार्दिक के बेटे से ही मैसेज कर मांगी फिरौती
  • ट्यूशन पढ़ाकर निकला था हार्दिक
  • पुलिस कर रही है अपहरणकर्ताओं की तलाश
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के कोहड़ापीर क्षेत्र के एक हींग व्यापारी के 18 वर्षीय बेटे का अपहरण कर उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. व्यापारी का बेटा शाम 7 बजे प्रेम नगर थाने के पास स्थित एक घर से ट्यूशन पढ़ाकर निकला था. इसके बाद से उसका पता नहीं चला. रात सवा नौ बजे उसी के फोन से पिता, भाई सहित कई परिजनों के पास दो करोड़ रुपये की फिरौती देने का धमकी भरा वाट्सएप मैसेज आया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरेली के थाना प्रेम नगर के क्षेत्र कोहाड़ापीर निवासी उमेश सूरी का हींग का कारोबार है. उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे 18 वर्षीय हार्दिक सूरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की है. शाम वह बच्चों को टयूशन पढ़ाकर निकला था. शाम 7 बजे उसने भाई को फोन कर अपना कुछ काम होने और आधे घंटे में घर पहुंचने की बात कही, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा.

हार्दिक को परिजन ढूंढ ही रहे थे कि इसी दौरान रात सवा नौ बजे उमेश सूरी, उनके बड़े बेटे कुनाल सहित अन्य परिजन के पास अचानक हार्दिक के फोन से एक वाट्सएप मैसेज आया. मैसेज में लिखा कि तुम्हारा बेटा मेरे पास है. लड़का सही सलामत चाहते हो तो दो करोड़ का इंतजाम कर लो. हम रामपुर पहुंच चुके हैं. मैसेज आने के बाद परिजन प्रेम नगर थाने पहुंचे.

बरेली के पुलिस अधीक्षक सदर रोहित सिंह ने बताया कि हार्दिक सूरी के फोन से उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के पास वाट्सएप से मैसेज आया है. मैसेज वाले ने खुद को रामपुर में होना बताया है. तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. सही लोकेशन के लिए मोबाइल कंपनी से संपर्क किया जा रहा है. सभी पहलुओं पर काम शुरू कर दिया गया. हार्दिक सूरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है. उसकी तलाश करायी जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Businessman Son Kidnapped, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com