विज्ञापन

कन्नड़ एक्ट्रेस के घर मिला बिजनेसमैन का शव, सुसाइड का शक; पत्नी से रह रहे थे अलग

बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर पर एक बिजनेसमैन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बिजनेसमैन लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे.

कन्नड़ एक्ट्रेस के घर मिला बिजनेसमैन का शव, सुसाइड का शक; पत्नी से रह रहे थे अलग
बिजनेसमैन वैशाख डिप्रेशन से जूझ रहे थे.
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के राजा-राजेश्वरी नगर में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर पर वैशाख नाम के एक बिजनेसमैन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. पुलिस के मुताबिक, यह घटना कल रात करीब 8:30 बजे हुई, जब कृषि थापांडा येलाहंका गई हुई थीं. वैशाख पिछले एक हफ़्ते से उनके घर पर ही रह रहे थे.

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है.

पत्नी से अलग रह रहे थे वैशाख

वैशाख डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे और निजी और पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहे थे. जांच में पता चला है कि लगातार झगड़ों के कारण वह पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे.

पुलिस जांच के दायरे में भी आ चुके थे वैशाख

वैशाख पहले भी बिजनेसमैन और वकील अरविंद रेड्डी से जुड़े जबरन वसूली और धमकी भरे पत्र के एक हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच के दायरे में आ चुके थे. फरवरी में, एक कूरियर सर्विस के जरिए रेड्डी को कथित तौर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें 6-7 करोड़ रुपये और माफी की मांग की गई थी. 

जांच के दौरान, HAL पुलिस ने वैशाख को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि उन्होंने एक महिला से जुड़े विवाद के चलते यह पत्र भेजा था. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 फरवरी को वैशाख के ख़िलाफ़ आगे की जांच पर रोक लगा दी थी. इससे पहले HAL पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और पांच दिनों तक पूछताछ की थी.

जांच में जुटी पुलिस

वैशाख के परिवार वालों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही केस दर्ज कराया जाएगा. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Body Found, Suicide Case, Bengaluru News, Krishi Thapanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com