बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उद्घाटन के 5 दिनों के भीतर ही जगह-जगह से धंस गया. अरबों रुपए पानी की तरह बहाकर जिस बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाया गया था और 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला जालौन के कैथेरी में उद्घाटन किया था. उसी बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे की हकीकत चंद दिनों में ही सामने आ गई. कल शाम हुई बारिश के बीच बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे जगह-जगह धसक गया है, जिस कारण कई बड़े-बड़े हादसे होते-होते रह गए. बताते चलें कि बुन्देलखंड को नई पहचान दिलाने के लिए बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है. यह बुन्देलखंड एक्सप्रेस चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर इटावा के कुदरेल में मिला है.
16 जुलाई यानि 5 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था और कल शाम तेज़ बारिश के बाद ये एक्सप्रेस वे जगह जगह धंस गया .. @ndtv pic.twitter.com/hvdYLf5wTY
— Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) July 21, 2022
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
16 जुलाई को प्रचार-प्रसार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था. बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे का उदघाटन होने के बाद इस पर वाहन दौड़ने लगे. तभी इसी बीच एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता सामने आ गई.
बताया जा रहा है बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर क्रमांक 195 किलोमीटर पर छिरिया सलेमपुर के पास धसक गया है, जिस कारण बीती रात्रि दो कारें और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया. इसके अलावा औरेया जिले में अजीतमल के पास भी एक्सप्रेस-वे धसक गया है. उद्घाटन के महज 5 दिन बाद ही एक्सप्रेस-वे के जगह-जगह धसक जाने के कारण गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. वही प्रशासनिक अमले में भी हड़कम्प मचा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं