कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) अपनी शब्दावली और अंग्रेजी के ज्ञान के अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी-कभी तो वह ऐसे 'अनसुने' शब्दों का जिक्र कर जाते हैं जिसके लिए लोगों को डिक्शनरी तक खंगालनी पड़ जाती है. हालांकि, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने थरूर के एक ट्वीट में स्पैलिंग की गलती की बात कही और क्या गलती है ये भी बताया.
दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की संसद की एक तस्वीर ट्वीट की है. इस तस्वीर में रामदास अठावले भी दिखाई पड़े रहे हैं. थरूर ने अपने ट्वीट में कहा, "बजट डिबेट करीब दो घंटे तक चली. मंत्री रामदास अठावले के चेहरे पर हैरानी भरे हावभाव सब कुछ बयां कर रहे हैं. यहां तक कि अग्रिम पक्ति में बैठने वालों को भी अर्थव्यवस्था और बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दावे पर विश्वास नहीं हो रहा है."
Dear Shashi Tharoor ji, they say one is bound to make mistakes while making unnecessary claims and statements.
— Dr.Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) February 10, 2022
It's not “Bydget” but BUDGET.
Also, not rely but “reply”!
Well, we understand! https://t.co/sG9aNtbykT
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने थरूर के ट्वीट में गलतियां उजागर करते हुए लिखा, "डियर शशि थरूर जी, कहा जाता है कि अनावश्यक दावे और बयान देते वक्त गलतियां होना स्वाभाविक है. यहां 'Bydget' नहीं बल्कि 'BUDGET' होगा. इसी तरह Rely नहीं बल्कि 'Reply' होगा! खैर, हम समझ सकते हैं."
बता दें कि शशि थरूर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई सारे मुद्दों को लेकर लगातार अपनी बात ट्विटर के जरिये लोगों के सामने रखते हैं.
वीडियो: योगी के बयान पर बवाल, 'तो यूपी बन जाएगा कश्मीर-बंगाल'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं