विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2017

बीएसएफ ने गलती से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजा

Also Read in
बीएसएफ ने गलती से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजा
फाइल फोटो
चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गलती से भारतीय सीमा में घुस आए एक पाकिस्तानी नागरिक को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया. बीएसएफ के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति गलती से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर रविवार को पंजाब के सीमावर्ती इलाके फिरोजपुर सेक्टर में चला आया था, जिसे बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तानी रेंजरों से सोमवार को संपर्क किया गया और मानवता के आधार पर पाकिस्तानी नागरिक को उन्हें सौंप दिया गया."

बीएसएफ इस वर्ष अब तक पाकिस्तान से भारत की सीमा में गलती से घुस आए पांच नागरिकों को पाकिस्तान को सौंप चुका है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीएसएफ, पाकिस्‍तानी रेंजर्स, BSF, Pakistani Rangers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com