रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच पूरी दुनिया की निगाहें आने वाले दो-तीन दिन दिल्ली पर टिकी रहेगी. वजह है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की बैठक. 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. मालूम हो कि 2011 में BRICS का गठन पांच मूल सदस्य देश- B ब्राजील (Brazil), R रूस (Russia), I भारत (India), C चीन (China) और S दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की सहमति से हुआ था. इन पांच देशों के नाम के पहले लेटर से इसका नाम BRICS रखा गया. हालांकि बाद में इस संगठन का दायरा बढ़ा.
अभी ब्रिक्स में कुल 11 सदस्य देश
अभी ब्रिक्स (BRICS) में 11 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं. पांच मूल देशों के अलावा नए देशों को भी शामिल किया गया है. पांच मूल सदस्य देशों के अलावा अभी ब्रिक्स में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी इसके सदस्य देश है. 12-13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इन सभी 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh | Three Russian transport aircraft have landed at Noida International Airport for the first time, ahead of the BRICS Summit 2026 pic.twitter.com/XCLizdrDIA
— ANI (@ANI) September 10, 2026
रूस के तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचे
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है. रूस के तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि पुतिन के दौरे से पहले रूसी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट यहां पहुंचे हैं. ब्रिक्स समिट के इतर पुतिन और मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा नहीं आएंगे
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा इस बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह इस साल फरवरी में नई दिल्ली में हुए AI समिट में शामिल हुए थे. वह सरकार के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को भेजेंगे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के शामिल होने की भी तैयारी कर रहे हैं.
पुतिन और मोदी के अलावा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ भी भारत के प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय वार्ता होगी. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ईरान तनाव के पर बात होगी. जिससे लंबे समय से पश्चिम एशिया में तनातनी के हालात हैं.
यह भी पढ़ें - 7,000 सुरक्षाकर्मी, 4,800 ट्रैफिक पुलिस, CCTV, सर्विलांस... BRICS के लिए दिल्ली के खास इंतजाम देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं